Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

Gaziabaad news; गाजियाबाद में सम्पन्न हुआ पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय विराट चुनावी व्यापारी महासम्मेलन

घनश्याम दास गर्ग पुनः बने प्रदेश अध्यक्ष, कैराना इकाई के पदाधिकारियों का भामाशाह पुरस्कार से सम्मान

अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी

गाजियाबाद। आज दिनांक 14 सितंबर 2025 को गाजियाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय विराट चुनावी व्यापारी महासम्मेलन बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश भर से हजारों व्यापारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: शेयर ट्रेडिंग (Share Trading) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी!

मुख्य अतिथि एवं विशेष उपस्थिति

महासम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा गाजियाबाद से सांसद श्री अतुल गर्ग रहे। इनके साथ ही प्रदेश महामंत्री तिलकराज अरोड़ा, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष धीमान सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।

घनश्याम दास गर्ग पुनः निर्वाचित

सम्मेलन में व्यापारी एकता और संगठन की मजबूती को देखते हुए आदरणीय घनश्याम दास गर्ग को पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके पुनर्निर्वाचन पर पूरे प्रदेश के व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़ें: लोन फोरक्लोजर: अर्थ, प्रक्रिया और ध्यान रखने योग्य बातें

कैराना इकाई का सम्मान

कैराना नगर इकाई से पहुंचे पदाधिकारी अध्यक्ष प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष संजय राजवंशी और उपाध्यक्ष मनीष कंसल (विक्की) ने मंच पर प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम दास गर्ग का फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
साथ ही, संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने एवं व्यापारी हितों के लिए लगातार कार्य करने पर कैराना इकाई के तीनों पदाधिकारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: भारत में फूलों की खेती (फ्लोरीकल्चर) और इससे आमदनी के अवसर

व्यापारियों की समस्याएं व समाधान

अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने माननीय सांसद एवं राज्य मंत्री के समक्ष व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को पुरजोर तरीके से रखा। उन्होंने व्यापारियों को संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया। सांसद अतुल गर्ग ने मोदी सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि GST दरों में कमी और व्यापार सुगमता हेतु कई कदम उठाए गए हैं और भविष्य में भी व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। वहीं, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों की सभी समस्याओं और सुझावों को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर सही कार्यों में आगे आने का आह्वान किया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें: हम तेरे सपनों का हिन्दुस्तान बनाना भूल गए!

हजारों व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति

महासम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 30 से 35 जिलों के हजारों व्यापारी शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान पूरे सभागार में व्यापारी एकता, संगठन की मजबूती और प्रदेश अध्यक्ष पर अटूट विश्वास का माहौल देखने को मिला।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text