अतुल्य भारत चेतना
अमित त्रिपाठी
बहराइच। जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला लगातार कार्रवाई कर रही हैं। दो थाना प्रभारियों तथा आठ पुलिस कांस्टेबल के विरुद्ध कार्रवाई करने के बाद अब चार निरीक्षक और चार उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। जरवल रोड के पूर्व थानाध्यक्ष को अपराध शाखा में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला का पुलिस कर्मियों का कार्य क्षेत्र बदलाव जारी है। एसपी ने चार निरीक्षक समेत आठ उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षक चंद्रेश कुमार को अपराध निरीक्षक नवाबगंज से दरगाह का निरीक्षक बनाया गया है। मोतीपुर के अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी सेल वीआईपी का प्रभारी बनाया गया है। उपेंद्र कुमार यादव का सीओ कार्यालय कैसरगंज का स्थानांतरण रद्द करते हुए अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विनोद कुमार राव, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी भी इसी शाखा में भेजे गए हैं। उप निरीक्षक नीरज कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक मोतीपुर, उप निरीक्षक अनिल कुमार को फखरपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक रूपईडीहा और उप निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा में तैनात फूल चंद यादव को रामगांव थाने में तैनाती दी गई है।
subscribe our YouTube channel
इसे भी पढ़ें (Read Also): मध्य प्रदेश: गौरव रनदिबे की मुख्य उपस्थिति में टीकमगढ़, जतारा व खरगापुर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, रविंद्र सिंह, सरोज राजपूत व राकेश गिरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
