अतुल्य भारत चेतना
वीरेंद्र यादव
कोरबा। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर हमसफ़र वेलफेयर संस्था कोरबा के द्वारा 101 जोड़ो का निःशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन इंदिरा स्टेडियम परिसर मे कराया गया जिसमे सभी ने अपना विशिष्ट योगदान दिया और वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।
इसे भी पढ़ें: IPL 2025 Season 18 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी एवं अपडेट

इसे भी पढ़ें (Read Also): जेबीडी महाविद्यालय में बाल मेला के अवसर पर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
हमसफर वेलफेयर संस्था के सचिव बृजेंद्र यादव ने कहा कि माता-पिता को अब बेटियों के जन्म पर उदास नहीं होते, बधाई गीत गाते हैं। निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए हमसफर वेलफेयर संस्था बेटियों के विवाह के लिए एक वरदान साबित हुई है।
इसे भी पढ़ें: इंस्टेंट लोन प्रोवाइड करने वाले ऐप्स

सामूहिक विवाह आज समाज में परिवर्तन का माध्यम बन रहे हैं, इन आयोजनों के माध्यम से समाज में समरसता और अपनत्व की भावना भी बढ़ रही है कार्यक्रम में गायत्री प्रज्ञा परिवार का विशेष योगदान रहा है वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह के कारण आज गरीब मां बाप कर्ज से मुक्ति पा रहे हैं अब कोई भी गरीब मां बाप के कर्ज लेकर बेटी का विवाह नही करना पड़ता है हमसफर वेलफेयर संस्था आगे भी ऐसा पावन पुनीत कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

