Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

संविधान दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगा मुख्य समारोह

अतुल्य भारत चेतना
सूरज कुमार तिवारी

बहराइच। संविधान दिवस 26 नवम्बर, 2024 को स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में वर्ष-पर्यन्त विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि 26 नवम्बर 2024 को जनपद मुख्यालय, समस्त नगर निकायों/जिला पंचायतों/क्षेत्र पंचायतों/ग्राम पंचायतों तथा शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लोक भवन स्थित सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जायेगा। जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी नगर निकाय, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पं.) को उत्तर दायित्व सौंपा गया है।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text