Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

प्रदेश उपाध्यक्ष बने डॉ दिव्य दर्शन तिवारी

अतुल्य भारत चेतना
सुधांशु तिवारी

लखनऊ। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश सिंह सेंगर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाण्डेय की संस्तुति पर डॉ दिव्य दर्शन तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए पत्र जारी किया, डॉ साहब गायत्री विद्या पीठ डिग्री कॉलेज में प्राचार्य हैं,जो मूलत बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं आप इससे पूर्व अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे वर्तमान में आपको उत्तर प्रदेश की कोर टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। आप शुरू से ही राष्ट्रीय स्नातक संघ में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री अरुण प्रजापति ने आपको प्रदेश की नई टीम में स्थान दिए जाने पर प्रसन्नता जताई ,प्रदेश मीडिया प्रमुख सुधांशु त्रिपाठी ने डॉ साहब को बधाई देते हुए कहा की संघ में आपकी उपस्थित प्रदेश में नया आयाम बनाएगी, आपके संरक्षण में कार्य करने का अवसर हम सभी को मिलेगा। उम्मीद है कि आप नए प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर चंद्रेश जी के साथ मिलकर आगामी एक वर्ष में संगठन को ऊंचाई तक पहुंचने में अपना पूर्ण योगदान करेंगे। बड़ा दायित्व मिलने पर डॉ साहब ने सभी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि संघ की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। एक अध्यापक होने के कारण निश्चित तौर पर मार्ग में आने वाले अनेक अवरोध को हल करने का प्रयास करूंगा और हम सभी सफल होंगे। यदि मेरे साथियों ने मेरी यह भूमिका तय की है तो इसका अनुपालन करने के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करते हुए स्नातक संघ को प्रदेश में एक बड़े सामाजिक संगठन के रूप में राष्ट्रसेवा जनसेवा के साथ मूलतः स्नातकों के उन्नयन के लिए अहर्निश एक सिपाही के रूप में कार्य करता रहूंगा। आप सभी का जिनका विचार भारत की विभिन्न सामाजिक,आध्यात्मिक , राजनीतिक समस्याओं को दूर करने में प्रबुद्ध वर्ग के रूप में, मां भारती के एक पुत्र के रूप में अपनी भूमिका निभाने की रही है उन सभी को प्रणाम करता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष वा राष्ट्रीय महामंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष हरिओम शर्मा समेत सभी वरिष्ठजनों के प्रति आभार और कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।
स्नातकों के लिए स्नातकों के साथ स्नातकों का अपना एक संगठन जो पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण को जोड़ने का सामर्थ्य रखता है । ऐसे संगठन को नमन है।अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संतोष पाण्डेय ने कहा की आपकी कमी खेलेगी हमारे क्षेत्र को , डॉ साहब को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अधिवक्ता अंकुर राय देव, प्रशांत शुक्ला, अभिषेक पांडेय, शिव योगी शुक्ला, शीतला प्रसाद पाण्डेय, जितेंद्र सक्सेना, अरविंद मौर्य, शिवम पांडेय ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text