Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

माँ दुर्गा की मूर्तियों का श्रद्धाभाव से किया विसर्जन

उद्योग व्यापार मंडल ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

अतुल्य भारत चेतना
रईस

रुपईडीहा/बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र नगर पंचायत रुपईडीहा माँ दुर्गा की मूर्तियों की विसर्जन यात्रा रुपईडीहा में धूम धाम से निकाली गई। विसर्जन से पूर्व भक्तिभाव से पूजा अर्चना करते हुए उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि के अध्यक्ष शैलेश जयसवाल महामंत्री योगेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष सतीश अग्रवाल द्वारा रुपईडीहा के सम्मानित नागरिकों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। आपको बताते चले नगर पंचायत दुर्गा माता की प्रतिमाओं को विसर्जन के पूर्व नगर भ्रमण कराया इसके बाद गायघाट को लेकर रवाना हुए नगर पंचायत रुपईडीहा लाल गुलाल उड़ते हुए झूमते हुए भक्तजन प्रसाद वितरण भक्ति भाव करते रहे सामूहिक आरती भक्तजनों ने की। यात्रा कस्बे से शुरू होकर नेशनल हाईवे 927 रोड होते हुए गायघाट श्रद्धालु माँ दुर्गा की मूर्तियों को विभिन्न वाहनों से विसर्जन करने के लिए गायघाट सरोवर की ओर रवाना हुए।

यात्रा के दौरान किशोर उम्र के बच्चों और उत्साही युवाओं ने खूब अवीर गुलाल उड़ाया। महिलाएं भी अबीर गुलाल से रंगे दिखाई दिए। माँ दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन करते समय अनेक श्रद्धालुओं की आँखें नम हो उठी। भक्तों ने अगले बरस फिर से आने की कामना करते हुए माँ दुर्गा का विसर्जन कर दिया। एस पी बहराइच वृंदा शुक्ला एवं एस एस बी 42 वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के दिशा निर्देश में आदर्श थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह कुशल नेतृत्व में एस एस बी 42 वाहिनी संयुक्त टीम के साथ साथ साथ पुलिस सहयोगी उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की पूरी टीम पुलिस सहयोग में विसर्जन यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने भारी सहयोग रहा वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमा शंकर वैश्य क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text