Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

ब्रम्हकुमारी दीदी ने समझाया पेड़ों की महत्ता

अतुल्य भारत चेतना
नंदलाल कश्यप

एक पेड़ मां के नाम अभियान में जुड़ने दी सलाह

लखराम। उच्चतर माध्यमिक शाला डंगनिया एवं लखराम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पेड़ों की महत्ता के बारे में स्कूली बच्चों को बताते हुए ब्रम्हकुमारी दीदी बी.के. नंदिनी ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। मोदी द्वारा चलाए जा रहे यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ पारिवारिक मूल्यों को जोड़ने वाला अभियान है एक पेड़ मां के नाम से लगाकर हम अपनी मां के प्रति आभार व्यक्त करते हैं इसके साथ ही हम प्रकृति के अंतर्गत भारत मां, धरती मां का सम्मान करते हैं। हमारे द्वारा लगाए गए पेड़ हमेशा हमें देते ही रहते है , लेते हैं तो केवल हमारे द्वारा छोड़े गए CO2 कार्बन‌ डायआक्साइड इसके बदले में वे प्राण वायु O2 आक्सीजन प्रदान करते हैं जिससे हम जीवित रहते हैं। इसके साथ ही पेड़ पौधे तापमान को नियंत्रित करते हैं। फल फूल , औषधि, भोजन, लकड़ी प्रदान करते हैं, पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं। पेड़ की जड़ें मिट्टी को बांधकर रखते हैं जिससे मिट्टी कटाव रुकता है। पेड़ धरती पर सभी जीवों के लिए वरदान है। पेड़ से ही जीवन है। सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों से पेड़ हमे बचाते हैं।जिससे कैंसर जैसे बिमारी होती। आज मनुष्य स्वार्थ वश पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इससे भूकंप, बाढ़, मृदा अपरदन आदि विभिन्न आपदाओं का मनुष्य एवं समस्त जीव-जंतु शिकार हो रहा है। अतः हमें प्रतिज्ञा लेना होगा कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को संतुलित रखने में सहयोग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान एक पेड़ मां के नाम को जन जन तक पहुंचायेंगे। इस अवसर पर बी.के. नंदिनी दीदी के साथ ब्रम्हकुमारी अंजनी दीदी, शांता दीदी एवं स्कूल के शिक्षक गण उपस्थित थे।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text