Breaking
Tue. Jul 29th, 2025

सरकारी वृक्षारोपण अभियान मात्र कागजी खानापूर्ति: विनय सिंह

By News Desk Jun 5, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम करैला शाहबाजपुर में युवा कांग्रेस विधानसभा पयागपुर के अध्यक्ष अमिताभ वर्मा के संयोजकत्व वृक्षारोपण करके पर्यावरण की सुरक्षा करने व उसे बढावा देने का संकल्प कार्यक्रम वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस विनय सिंह के संरक्षण में किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा देश व समाज से प्रदूषण को नियंत्रित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि सरकारी वृक्षारोपण अभियान मात्र कागजों पर खानापूर्ति कर फोटो व विडियो ग्राफी तक ही सीमित रहकर मात्र कोरम पूरा किया जाता है। तथा उक्त अभियान के नाम पर करोड़ों रुपये शासन प्रशासन के द्वारा डकार लिए जाते हैं। जो कि अत्यंत चिंतनीय व निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि आगामी 19 जून को राहुल गाँधी जी के जन्म दिन पर तथा 23 जून को बीस सूत्रीय कार्यक्रम के प्रेरणा श्रोत स्वर्गीय संजय गाँधी जी के पुण्यतिथि पर प्रत्येक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्र में कम से कम पांच पांच पेड़ अवश्य लगाएं। ताकि हम अपने को राजनैतिक के साथ साथ सामाजिक व रचनात्मक भी साबित करते रहे। उन्होंने यह भी कहा कि हमें देश व समाज में बढ़ रहे राजनीतिक व सामाजिक प्रदूषण के खिलाफ भी लामबंद होना चाहिए। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमिताभ वर्मा ने कहा कि पर्यावरण बचाओ देश का नारा, वृक्ष लगाना धर्म हमारा। उन्होंने कहा कि हमें पूर्व की युवा कांग्रेस की पहचान बनाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, रक्तदान, आपदा राहत जैसे सामाजिक कार्यों को आगे बढाना होगा। संचालन कांग्रेस पिछडा वर्ग विभाग के अध्यक्ष विष्णु यादव ने किया। कार्यक्रम के पश्चात इटहुआ जाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रेम बहादुर सिंह जी बीमारी के चलते काफी दिनों से बेडरेष्ट रहने की दशा में उनका कुशलक्षेम लिया गया। उक्त दौरान राम मोहन यादव, जय सिंह वर्मा, राम सिंह वर्मा अख्तर खान मूलचन्द राव राधा देवी सहित कई लोगों ने भाग लिया।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text