श्री व्यास सुवन की छठी छबीली…
आबौ री मिल छठी पुजाबौ…
अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर
मथुरा। वंशी अवतार रसिकाचार्य गोस्वामी श्रीहित हरिवंश चन्द्र महाप्रभु के 551वें प्राकट्य उत्सव (हितोत्सव) की इन दिनों खूब धूम मची हुई है, राधावल्लभीय संप्रदाय के मंदिरों में महाप्रभुजी के प्राकट्य उत्सव की खुशी में नित्य उत्सव मनाए जा रहे हैं।

शुक्रवार के दिन हरिवंश महाप्रभु की जन्मभूमि (श्रीजी मंदिर) बाद गांव में महाप्रभुजी का छठी उत्सव समाज गायन व छठी के पद, आबौ री मिल छठी पुजाबौ… गायन कर धूमधाम से मनाया।

हिताचार्य पीठ श्रीजी मंदिर के महंत दम्पति शरण महाराज ने बताया कि महाप्रभुजी का छठी उत्सव जन्मभूमि में बड़े ही जोश व उत्साह के साथ मनाया गया है, मंगलवार के दिन महाप्रभुजी का दषोठन महोत्सव बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा।

दषोठन महोत्सव में खूब बधाई लुटाई जाएंगी एवं शाम को ढ़ांढ़-ढ़ांढ़िन का नृत्य होगा, दषोठन महोत्सव में हजारों की संख्या में भक्तजन उत्सव का आनंद लेंगे।
subscribe our YouTube channel