Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

लाखो किसानो तक मतदान करने के संदेशो का एक साथ सम्प्रेषण

By News Desk May 5, 2024
Spread the love

कलेक्टर ने ट्रैक्टर चलाकर किसानो व परिजनो को मतदान करने का आव्हान किया

अतुल्य भारत चेतना
हाकम सिंह रघुवंशी

विदिशा। मतदाता जागरूकता के तहत विदिशा जिले में विशेष गतिविधियों का संचालन मेगा ईवेंट 10 के तहत किया जा रहा है इसी कडी के तहत शनिवार को जिले के लाखो किसानो व उनके परिजनों तक मतदान करने के संदेशों का सम्प्रेषण करने की विधियों का अनुपालन कर मतदान करने का न्यौता दिया गया है।

कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने स्वंय ट्रैक्टर चलाकर किसानो को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदान करने का आव्हान किया है। इस प्रकार के आयोजन जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी तहसील व जिले के बडे कस्बो में एक साथ आयोजित किए गए है।

विदिशा जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली का शुभांरभ नवीन कृषि उपज मंडी से शुरू होकर सागर पुलिया, बंटीनगर, खरीफाटक चैराहे से फ्लाईओवर होते हुए पुरानी कृषि उपज मंडी में सम्पन्न हुई है।

जिला पंचायत सीईओ व स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डाॅ योगेश भरसट भी अपने आपको रोक नहीं पाए। उन्होंने कलेक्टर से ट्रैक्टर लेकर स्वंय रैली समापन स्थल तक ट्रैक्टर चलाया और बाजू में कलेक्टर श्री वैद्य को बैठाया। सम्पूर्ण रास्ते में मतदाता जागरूकता पर आधारित स्लोगनो का उद्घोष हुआ वहीं हाथो में तख्तियां थी।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित ट्रैक्टर रैली में 104 ट्रैक्टर शामिल हुए।

उक्त आयोजन के पीछे का मुख्य उद्धेश्य किसानबंधु मतदान जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित ना हो पाए और वे मतदान पहले करें फिर किसानी काम करें का संदेश देना था ताकि मतदान तिथि सात मई को विदिशा जिला सर्वाधिक मतदान प्रतिशत से जाना जाए।

उक्त आयोजन में एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा के अलावा विभिन्न विभागो के अधिकारी, कृषि उपज मंडी, कृषि विभाग समेत अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारी व किसान स्वंय ट्रैक्टर चलाकर शामिल हुए है।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text