अतुल्य भारत चेतना
गर्वित जोशी
जोधपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर द्वारा आगामी 19 मई से वैदिक संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
समाज अध्यक्ष महेंद्र बोहरा और मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि हमारे समाज की संस्कृति संरक्षण एवं वैदिक परंपरा को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से आगामी 19 मई से चांदपोल स्थित समाज भवन शिवबाड़ी में”वैदिक संस्कार शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को हमारी ख्याति प्राप्त संस्कृति से अवगत कराना तो है ही अपितु अन्य आयु वर्ग को प्रशिक्षित करना है।
उन्होंने बताया कि शिविर दो वर्गों रखा गया है जिसमें प्रथम भाग में सैद्धांतिक और द्वितीय भाग में प्रायोगिक ज्ञान दिया जाएगा। शिविर में बाल वर्ग में 25 वर्ष तक की आयु, युवा वर्ग में 45 वर्ष तक जबकि प्रौढ़ वर्ग में 80 वर्ष तक एवं मातृशक्ति को शिक्षित किया जाएगा। प्रतिदिन एक घंटे की नियमित कक्षाएं संचालित होगी।
प्राथमिक तौर पर पर संध्योपासना(यजुर्वेद एवं सामवेद), तर्पण, ब्रह्मार्पणम विधी, वैदिक कर्मकाण्ड का सामान्य ज्ञान, पंचांग का सामान्य ज्ञान, गौत्र,प्रवर, विनायक, कुलदेवियों के नाम स्मरण,सूतक पातक होने पर विधि निषेध आदि।
उन्होंने बताया कि अगले सत्र में सस्वर रुद्राष्ट्राध्यायी,चतुवेदोक्त, पुण्यावाचन, दुर्गासप्तशती, गीता, विष्णुसहस्त्रनाम संहिता उपाकर्म, षोडश संस्कार के विधान, श्राद्ध आदि की विशेष कक्षाएं संचालित होगी।
समाज के रीति-रिवाजों का संकलन (आड़ बंदोला,चबरक, जैसी परंपराओं का ज्ञान हेतु वरिष्ठ महिलाओं के विशेष सत्र),
प्रायोगिक ज्ञान के अन्तर्गत यज्ञोपवीत निर्माण, साफ़ा बांधना, दर्भ पवित्री/चटों का निर्माण कुंड, मंड़प, यज्ञशाला का निर्माण वेदी, मूर्ति श्रृंगार, रंगोली विधियों और मंडल निर्माण यज्ञीय पात्रों का ज्ञान शव शायिका (सीढ़ी गूंथना) आदि का निर्माण होगा।
Subscribe aur YouTube channel