अतुल्य भारत चेतना
राजकुमार अग्रहरि
सिद्धार्थनगर। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के भैया बहनों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना दबदबा बनाये रखा । हाई स्कूल में बहन खुशी पांडेय ने जिले के टॉप 10 सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

यदि केवल छात्रों की मेरिट सूची बनाई जाए तो इंटरमीडिएट के भैया रतन श्रीवास्तव को प्रदेश में दूसरा स्थान व जिले में पहला स्थान प्राप्त है। इंटरमीडिएट के 484 भैया बहनों में 231 सम्मान 409 प्रथम श्रेणी में 68 द्वित्तीय श्रेणी में व 7 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए विद्यालय की टॉप 10 सूची में भैया रतन श्रीवास्तव 95.80% विकास यादव 95.6 0% प्रभु नाथ यादव 95.4 0% वैभव उपाध्याय 94.6 0% विवेक यादव 93.8 0% साक्षी पांडे 93.60% विकास यादव 92.80% संतोष कुमार 92.6 0% गरिमा यादव 92.20 % संतोष कुमार 92% प्राप्त किया इस प्रकार 75% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 231 है।
वहीं हाईस्कूल में 477 भैया बहनों में 293 सम्मान 463 प्रथम श्रेणी में 14 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार टॉप 15 की सूची में खुशी पांडेय को 96.66 % आलोक कुमार को 95.83 % देवेश त्रिपाठी को 95.83 % उत्कर्ष त्रिपाठी को 94.8 3% हर्षित पांडेय को 94.66 % अभिनव त्रिपाठी को 94.5 0% आशीष कुमार को 93.83 %प्रसून भार्गव को 93. 83% हरिओम मिश्रा को 93.66 % नाहिद फातिमा हाशमी को 93.66 % देवांश मिश्रा को 93.5 0% पायल वर्मा को 93.50 प्रज्ञा पांडेय को 93.33 % देव पांडेय को93.1 6% शिवेंद्र चंद्र त्रिपाठी को 93.16 % अंक प्राप्त हुए। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री मुरलीधर अग्रहरि , प्रधानाचार्य श्री रामकेवल शर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने भैया बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया तथा उपस्थित भैया बहनों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
subscribe aur YouTube channel