अतुल्य भारत चेतना
पीयूष सिंह उर्फ रक्षित सिंह
प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा संकटमोचन, महाबली श्री हनुमान जी के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में प्रखंड सदर स्थान ग्राम सभा चौबेपुर चौहरी गंज बाजार में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में राम जन्मोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह देश के लिए शुभ सूचक है। ऐसे आयोजन से धर्म के साथ आस्था प्रगाढ़ होती है। और सनातन धर्म मजबूत होता है। इस दौरान शोभा यात्रा में हनुमान जी के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा।भव्य शोभायात्रा जिसमें जिला अध्यक्ष विमल सिंह जिला उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रविंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रभात उमरवैश्या उपाध्यक्ष राकेश वर्मा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा नगर महामंत्री संजय जी प्रखंड अध्यक्ष मदन लाल जी बबलू शुक्ला कार्यकर्ता नर नारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
subscribe aur YouTube channel