Breaking
Tue. Jun 17th, 2025

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

By News Desk Apr 22, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
राजीव झा

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रांची संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टीकर ग्राम से जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया।

जनसभा में सुश्री सहाय ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ -साथ अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति वह सदैव तत्पर रहेंगी।

मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी जनता से सुश्री यशस्विनी को व्यापक जन समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

वहीं लोकसभा चुनाव के क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मौके पर उनके साथ पिता सुबोधकांत सहाय (पूर्व केंद्रीय मंत्री) मौजूद थे। सुश्री सहाय ने मातारानी से आशीर्वाद मांगा और अपने सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

बताते चलें की एचईसी सुपरवाइजर्स एंड एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन ने लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को समर्थन देने की अपील की है। एसोसिएशन ने सोमवार को बयान जारी कर कहा है कि सुश्री सहाय युवा, कर्मठ एवं योग्य उम्मीदवार हैं। सुश्री सहाय में जनसेवा करने का जज्बा और जुनून है। सामाजिक कार्यों के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि यशस्विनी अपने पिता सुबोधकांत सहाय (पूर्व केंद्रीय मंत्री) व माता रेखा सहाय (प्रख्यात टीवी कलाकार) के कुशल मार्गदर्शन में सामाजिक कार्यों एवं पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति समर्पित रही हैं। अब राजनीतिक क्षेत्र में भी सुश्री सहाय अपनी प्रतिभा का परचम लहराएगी। एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की आवाज को संसद में बुलंद करने में वह सक्षम होंगी।

subscribe aur YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text