Breaking
Mon. Jun 16th, 2025

व्यय प्रेक्षक टी. सेंथिल मुरूगन ने किया क्षेत्र भ्रमण

By News Desk Apr 19, 2024
Spread the love

फ्लाईंग स्क्वायड टीम की गतिविधियों से हुए रूबरू

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-56 बहराइच (अ.जा.) के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक टी. सेंथिल मुरूगन ने वृहस्पतिवार को देर शाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बहराइच अन्तर्गत भ्रमण करते हुए धरसवां चौराहा के निकट वाहनों की जांच कर फ्लाईंग स्क्वायड टीम की गतिविधियों को देखा तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एफएसटी प्रभारी अवर अभि.स.न.ख.चतुर्थ सुनील कुमार ने बताया कि टीम द्वारा अब तक 13 वाहनों की जांच की गई है।

व्यय प्रेक्षक श्री मुरूगन ने वाहन जांच पंजिका का अवलोकन करते हुए निर्देश दिया, कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप अपनी पदेन जिम्मेदारियों का निर्वाहन करें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, व्यय प्रेक्षक के लाइज़न आफिसर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, एफएसटी में तैनात उप निरीक्षक कैलाश प्रसाद चौधरी, मुख्य आरक्षी राहुल नन्दन, आरक्षी सत्यवान यादव व धर्मेन्द्र वर्मा मौजूद रहे।

Subscribe aur YouTube channel


Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text