अतुल्य भारत चेतना
रईस
रूपईडीहा/बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल में चल रहा आंदोलन अब शांत हो चुका है। आंदोलन रुकने के साथ ही सरहद पर फिर से चहल-पहल लौट आई है। बंद पड़ी गतिविधियां अब धीरे-धीरे सामान्य होते दिखाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें: हम तेरे सपनों का हिन्दुस्तान बनाना भूल गए!
लंबे समय से रुकी हुई आपूर्ति ने फिर गति पकड़ ली है। आवश्यक वस्तुओं से लदे ट्रक अब इंडो-नेपाल बॉर्डर के एकीकृत चेक पोस्ट से होकर लगातार गुजरने लगे हैं। कारोबारी हल्कों में फिर से सक्रियता दिखने लगी है। हालांकि निजी चार पहिया भारतीय वाहनों पर फिलहाल रोक बरकरार है।
इसे भी पढ़ें: शेयर ट्रेडिंग (Share Trading) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी!
आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा और आगजनी से नेपालगंज का भंसार कार्यालय बुरी तरह प्रभावित हुआ था। दफ्तर का सामान और कागजात जलने से वहां कामकाज ठप पड़ गया था। फिलहाल दफ्तर को दुरुस्त करने और व्यवस्था सामान्य करने का काम तेजी से कराया जा रहा है। अनुमान है कि दो दिनों में काम पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। सीमा के हालात भले सामान्य हो रहे हों, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी चूक के मूड में नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: हम तेरे सपनों का हिन्दुस्तान बनाना भूल गए!
एसएसबी और पीएसी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का दावा है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना नहीं है।

