Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

Rupaidiha news; भाजपा जिला अध्यक्ष का रूपईडीहा प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

By News Desk Mar 24, 2025
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस

रुपईडीहा/बहराइच।भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय का जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार भारत नेपाल सीमावर्ती नगर पंचायत रूपईडीहा में आगमन पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सर्व प्रथम कस्बे के राम जानकी इंटर कॉलेज के समीप भाजपा कार्यकर्ता इंजीनियर राजू सिंह,भाजपा किसान मोर्चा के रूपईडीहा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा, महामंत्री विजय सिंह तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य नबी अहमद द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य नबी अहमद द्वारा 10 किलो के फूल माला से जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय और नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जिला अध्यक्ष का काफिला नगर पंचायत रूपईडीहा के प्रांगण में पहुंचा। जहां पर नगर पंचायत रूपईडीहा के चेयरमैन डॉक्टर उमाशंकर वैश्य एवं चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर अश्वनी वैश्य के द्वारा जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। यहां पर कार्यालय में बैठक कर जिला अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे रूपईडीहा की जनता ने प्रथम बार नवसृजित नगर पंचायत के चुनाव में प्रथम बार ही भाजपा का चेयरमेन डॉक्टर उमाशंकर वैश्य के रूप में दिया है। इसी तरह आगे भी सभी चुनाव में भाजपा के विधायक और सांसदों का इसी तन्मयता से लगकर उनको जिताने का कार्य करेंगे और हमारे डबल इंजन की सरकार जिसमें उत्तर प्रदेश में योगी जी और केंद्र में मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। जिला अध्यक्ष के साथ विधानसभा नानपारा के विधायक रामनिवास वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के जिले के सभी उच्च पदाधिकारी एवं नानपारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का हुजूम इस काफिले में शामिल रहा।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text