अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप
रतनपुर। 19 मार्च को नगरपालिका परिषद रतनपुर के उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि रतनपुर नगरपालिका चुनाव में लवकुश कश्यप भाजपा से अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन हुआ है। भाजपा से 8 पार्षद जीतकर आए हैं पांच पार्षद कांग्रेस से एवं दो निर्दलीय पार्षद जीते हैं। दोनों निर्दलीय पार्षद भाजपा से ताल्लुक रखते हैं।




उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अपनी ओर से अनुसूचित जाति कोटे से महिला उपाध्यक्ष लेने के तहत वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद बीनू निराला को प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस से वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुनील अग्रवाल उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में थे। अध्यक्ष को मिलाकर कुल 16 वोटो में जीत हार का फैसला था जिसमें भाजपा के उम्मीदवार बीनू निराला को 11 वोट मिले कांग्रेस के सुनील अग्रवाल को 4 वोट मिला 1 वोट किसी कारण वश रिजेक्ट हो गये। इस तरह प्रथम बार पार्षद बने बीनू निराला नगर पालिका परिषद रतनपुर के उपाध्यक्ष पद के लिए 7 वोट से विजयी हुए। बीनू निराला के उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां दी।