08, 09 व 10 मार्च 2025 को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा बहराइच महोत्सव
अतुल्य भारत चेतना
सूरज कुमार तिवारी
बहराइच। जनपद की सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक विरासत, लोक-कला व संस्कृति को संजोने एवं आमजनमानस का स्वस्थ मनोरंजन से साक्षात्कार के उद्देश्य से जिला प्रशासन, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 08 से 10 मार्च तक गेंद घर मैदान में आयोजित होने वाले बहराइच महोत्सव के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अपील।


बहराइच महोत्सव 2025 के सफल आयोजन के उद्देश्य से डीएम मोनिका रानी ने एसपी राम नयन सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रमों की रूपरेखा को अन्तिम रूप देते हुए सम्बंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
Bahraich Mahotsav; बहराइच महोत्सव 2025 के सफल आयोजन के उद्देश्य से डीएम ने एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक