अतुल्य भारत चेतना
उमेश शेंडे
बालाघाट। बालाघाट जिले के समीप छत्तीसगढ़ दुर्ग में घरेलू काम करके अपने घर वापस जाने वाली महिलाओं के साथ लूटपाट व दुष्कर्म करने वाला आरोपी दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा। शाम के समय सुन-सान जगहों पर खड़े होकर काम के बाद वापस घर जा रही, महिलाओं की रेकी कर देता था, घटना को अंजाम।
बलपूवर्क, लूटपाट कर महिला के साथ किया था दुष्कर्म।
आरोपी के वाहन के माध्यम से उस तक पहुँचने में मिली, पुलिस को सफलता।
आरोपी के कब्जे से सोने चाँदी के जेवरात व वाहन खरीदी बिक्री पत्र बरामद।
घटना का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना जामुल व थाना भिलाई नगर की संयुक्त कार्यवाही।

टीप- 01. उपरोक्त घटना अति संवेदनशील होने से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रकरण में गोपनीयता बनायी गयी थी।
01. दुर्ग पुलिस का आम जनता से अपील है कि यदि वह अपने घरों को किराये पर उपलब्ध कराते है तो किरायेदार की जानकारी स्थानीय पुलिस थानें में दर्ज कराया जाना सुनिश्चित करे अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।