Breaking
Mon. Jun 16th, 2025

नेपालगंज में आगामी शनिवार को होगी साइकिल दौड़ प्रतियोगिता

By News Desk Dec 20, 2024
Spread the love

रूपईडीहा पत्रकार संघ एवं नेपाल पत्रकार महासंघ के पत्रकारों को किया गया सम्मानित

अतुल्य भारत चेतना
रईस

रूपईडीहा/बहराइच। नेपालगंज साइकलिंग क्लब द्वारा नेपालगंज के बीपी चौक स्थित सोनाखरी रेस्टोरेंट में एक पत्रकार सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमें नेपालगंज साइकलिंग क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सापकोटा ने बताया कि नेपालगंज साइकलिंग क्लब द्वारा सातवां मेयर उप राष्ट्रीय साइकिल दौड़ प्रतियोगिता 2081 आगामी 21 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश के कोने-कोने से साइकिलिंग करने वाले खिलाड़ी प्रतिभाग़ करेंगे। उन्होंने बताया की नेपालगंज साइकलिंग क्लब जिला खेलकूद संघ बांके से संबद्ध है। हमारा उद्देश्य युवाओं में साइकिलिंग के प्रति जागरूक करना एवं नेपाल में पर्यावरण संतुलन एवं पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना है। हमारा यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर का साइकिल दौड़ है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे।इसकी शुरुआत बीपी चौक स्थित महानगरपालिका कार्यालय से होकर कोहलपुर होते हुए फिर वापस उप महानगरपालिका कार्यालय के पास इसका समापन होगा। हमारे क्लब का उद्देश्य प्राकृतिक, संस्कृत, स्वास्थ्य,, खेलकूद, वातावरण व पर्यावरण के नारा को केंद्र में रखते हुए नेपालगंज के आसपास साइकिलिंग करने वाले युवाओं को एकीकृत एवं संगठित करना है। इस प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी गांव से निकलकर शहर तक पहुंचेंगे और हमारे शहर तथा देश का नाम रौशन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपालगंज अप महानगरपालिका के उप चेयरमैन कमरुद्दीन राई ने किया एवं संचालन नेपालगंज साइकलिंग क्लब के सचिव इंद्र कुमार गिरि ने किया। कार्यक्रम में अभी जल्दी ही संपन्न हुए नेपाल पत्रकार महासंघ में चुनाव जीतकर आए हुए नेपालगंज अध्यक्ष शुक्र ऋषि चौलागाई सहित संगठन के सभी सदस्यों को दुशाला ओढ़ाकर नेपालगंज साइकलिंग क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। इसी के साथ भारतीय क्षेत्र के पत्रकार रूपईडीहा निवासी रुपईडीहा पत्रकार संघ के संरक्षक शेर सिंह कशौधन,संघ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी महबूब अहमद को भी सम्मानित किया गया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text