Breaking
Sun. Jun 8th, 2025

मुंबई में एक नई फ़िल्म की घोषणाः गाय माता के प्रति जागरूकता फैलाने वाली कहानी

By News Desk Dec 18, 2024
Spread the love

“हिंद की माता अघन्या” सिर्फ एक फ़िल्म ही नहीं बल्कि यह एक अभियान है: अभिषेक सिंह सोमवंशी

अतुल्य भारत चेतना
ब्रजेश पाण्डेय

मुंबई। वी आर मोशन फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने अपनी नई फिल्म “हिंद की माता अघन्या” की घोषणा की है जिसके निर्माता विनय राय, लेखक – निर्देशक संदीप कुमार राणा एवं मुख्य भूमिका में अभिनेता अभिषेक सिंह सोमवंशी हैं। फ़िल्म समाज को झकझोरने वाली कहानी पेश करेगी। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, इस फ़िल्म का पहला पोस्टर और थीम का खुलासा किया गया। इस फ़िल्म के निर्देशक संदीप कुमार राणा ने बताया है कि यह एक सामान्य व्यक्ति की कहानी है, जो गायों के प्रति हो रहे अमानवीय व्यवहार का गवाह बनता है और इस के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है। फ़िल्म के निर्माता विनय राय का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि एक व्यापक सामाजिक संदेश है जो समाज में करुणा, सहानुभूति और जागरूकता फैलाने का प्रयास करेगी। इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और इस फ़िल्म की 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

इस फ़िल्म के ज़रिए न केवल मनोरंजन बल्कि एक मज़बूत संदेश देने की कोशिश की जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के मुख्य अभिनेता अभिषेक सिंह सोमवंशी ने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए बहुत ख़ास है। यह सिर्फ एक फ़िल्म नहीं है, यह एक अभियान है।”
बॉलीवुड में सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, यह फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगी। “गायों के प्रति हमारी जिम्मेदारी” जैसे गंभीर विषय को एक प्रेरणादायक और भावुक कहानी के माध्यम से पेश करना एक सराहनीय कदम है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text