अतुल्य भारत चेतना
सूरज कुमार तिवारी
श्रावस्ती। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने श्रावस्ती जनपद के पटना खरगौरा निवासी मनोज पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अवध क्षेत्र के पद पर मनोनीत किया है।मनोनयन के बाद नगर पालिका परिषद भिनगा के पूर्व अध्यक्ष अजय आर्य ने अपने समर्थकों के साथ मनोज पाठक का स्वागत कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आशीष आर्य ने भी उनका स्वागत किया।राजनीतिक सफर और अनुभव मनोज पाठक ने 2016 में लोक जनशक्ति पार्टी से सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद 2017 में देवीपाटन मंडल अध्यक्ष (श्रमिक प्रकोष्ठ) के पद पर कार्य किया।
2018 में वे मध्य क्षेत्र श्रम प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रधान महासचिव बने। इसके बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ और 2019 में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।2023 में वे राष्ट्रीय महासचिव पद पर कार्यरत रहे।भिनगा विधानसभा से बनाई पहचान2022 में मनोज पाठक ने भिनगा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई। उनकी राजनीतिक यात्रा और अनुभव पार्टी को और सशक्त बनाने में सहायक साबित होंगे।पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि मनोज पाठक के नेतृत्व में अवध क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और अधिक सशक्त होगी।