Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

गीता जयंती पर जनकल्याण पर्व और जनकल्याण अभियान आरंभ होना सुखद संयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

By News Desk Dec 14, 2024
Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में बना सस्वर गीता पाठ का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड

मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ 28 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1 हजार 572 करोड़ रूपए किये अंतरित
55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 334 करोड़ रूपए की राशि की अंतरित

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का किया शुभारंभ

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाल परेड ग्राउंड से हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम

अतुल्य भारत चेतना
नीरज गुप्ता

शिवपुरी। भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह सुखद संयोग है कि गीता जयंती के अवसर पर प्रदेश में जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का शुभारंभ हो रहा है। ग्यारह से 26 दिसंबर तक चलने वाले जनकल्याण पर्व में कई विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण होंगे। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में आज से 26 जनवरी 2025 तक गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को समृद्धि के नए अवसर उपलब्ध कराते हुए 34 हितग्राही मूलक योजनाओं, 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं और 63 सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घर-घर सर्वे किया जाएगा। अभियान से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जनकल्याण पर्व के शुभांरभ पर प्रदेश की एक करोड़ 28 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1 हजार 572 करोड़ रूपए की राशि तथा गैस सिलेंडर रिफीलिंग की लगभग 350 करोड़ रूपए की राशि बहनों के खातों में अंतरित की गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में भी 55 लाख हितग्राहियों के खातों में 334.38 करोड़ की राशि भी सिंगल क्लिक से खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनकल्याण पर्व और अभियान की शुभकामनाओं के साथ राशि अंतरण की बहनों को बधाई दी।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text