अतुल्य भारत चेतना
कृति अग्रवाल
बिलासपुर। परम पूज्य श्रद्धेय अयोध्या राम जन्म भूमि के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गुरुजी महाराज के द्वारा प्रणीत गीता परिवार के माध्यम से संपूर्ण विश्व में 26 नवंबर से 11 दिसंबर मोक्षदा एकादशी गीता जयंती निमित्त महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण की कृपा से इस महोत्सव का आयोजन गीता परिवार बिलासपुर की सदस्य विनीता योगेंद्र दुबे दीदी के द्वारा अपने बेटे मध्यम दुबे के जन्म उत्सव पर गीता पाठ का आयोजन किया गया। उपलक्ष्य में 10 दिसंबर मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के पश्चात् गीता के 9, 12 ,14 ,15, 16 और 17 अध्यायों का गीता पाठ किया गया।



आरती व प्रसाद वितरण पश्चात् धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मध्यम दुबे को आशीर्वाद और अर्चना जोशी को उनके वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी गई। गीता परिवार के सदस्यों में प्रमिला त्रिवेदी, कृति अग्रवाल, सपना दुबे, वंदना रणदिवे, अर्चना जोशी, राजवीर त्रिवेदी, वैष्णवी त्रिवेदी, रुद्रांश त्रिवेदी, नंदिनी सिंह ,विनी केसरवानी के साथ ही सीमा मिश्रा, निवेदिता पाठक, अनीता, योगेंद्र दुबे, मध्यम दुबे, आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे। लोगों को ऑनलाइन गीता संथा वर्ग के बारे में बताते हुए पंपलेट वितरित किया गया।