Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

402 व्यक्तियों के बैंक खातों में भेजी गई रू. 86.52 लाख की सहायता राशि

By News Desk Dec 14, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
सूरज कुमार तिवारी

बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत जिले के 402 व्यक्तियों के बैंक खातों में धनराशि रू. 86 लाख 52 हज़ार 144 सम्बन्धित के बैंक खातों में 10 दिसम्बर 2024 को हस्तान्तरित की गई है। तहसील नानपारा अन्तर्गत बाढ़ आपदा के सम्बन्ध में नदी के कटान से प्रभावित क्षेत्रफल के सापेक्ष 285 व्यक्तियों के बैंक खाते में रू. 22 लाख 65 हज़ार 827, तहसील कैसरगंज अन्तर्गत नदी के कटान से प्रभावित क्षेत्रफल के सापेक्ष 10 व्यक्तियों के बैंक खाते में रू. 02 लाख 27 हज़ार 047 तथा तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत नदी के कटान से प्रभावित क्षेत्रफल के सापेक्ष 15 व्यक्तियों के बैंक खाते में रू. 01 लाख 19 हज़ार 770 इस प्रकार 310 व्यक्तियों के बैंक खातों में धनराशि रू. 26 लाख 12 हज़ार 644 कृषि निवेश अनुदान सहायता के रूप अन्तरित की गई है।
इसी प्रकार तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत अग्निकाण्ड के सम्बन्ध में 05 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 29 हज़ार, तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 16 हज़ार, तहसील नानपारा अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैंक खाते में रू. 05 हज़ार तथा तहसील कैसरगंज अन्तर्गत 04 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 26 हज़ार कुल 13 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 76 हज़ार की धनराशि अहैतुक सहायता/गृह अनुदान के रूप में अन्तरित की गई है।
इसके अलावा तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत अन्य आपदा के सम्बन्ध में 16 व्यक्तियों के बैंक खातों में अहैतुक सहायता/गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. 12 लाख 52 हज़ार, कैसरगंज अन्तर्गत 19 व्यक्तियों के बैंक खातों में अहैतुक/पशु सहायता/गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. 09 लाख 68 हज़ार 500, मिहींपुरवा अन्तर्गत 04 व्यक्तियों के बैंक खातों में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 14 लाख 16 हज़ार, महसी अर्न्तगत गृह अनुदान सहायता के रूप में 12 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 48 हज़ार व तहसील पयागपुर अन्तर्गत 04 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 21 हज़ार, तथा तहसील नानपारा अन्तर्गत 24 व्यक्तियों के बैंक खातों में अहैतुक/पशु सहायता/गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. 22 लाख 58 हज़ार कुल 79 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 59 लाख 63 हज़ार 500 की धनराशि अन्तरित की गई है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text