अतुल्य भारत चेतना
अखिल सूर्यवंशी
छिंदवाड़ा। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर कांग्रेस सेवा दल द्वारा शहीद स्मारक पर फूल माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी श्रद्धांजलि के इस अवसर पर सुरेश कपाल ने उनके जीवन से संबंधित बताया डॉ राजेंद्र प्रसाद जी भारत गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। नगर अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान ने ने बताया कि डॉ राजेंद्र प्रसाद भारतीय संविधान आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से प्रमुख भूमिका निभाई थी। उन्होंने भारत गणराज्य को संविधान दिया था राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल में 19 40 से 1947 में कृषि और खाद्य मंत्री का दायित्व भी निभाया कांग्रेस सेवा दल द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस सेवा दल द्वारा महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती शहीद स्मारक पर मनाई गई इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि मां भारती के स्वतंत्रता के लिए 18 वर्ष की अल्प आयु में अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि का कर्ज चुकाने वाले महान युवा क्रांतिकारी तथा भारत मां के वीर सब पुत्र अमर शहीद खुदीराम बोस जी की जयंती पर शत-शत नमन खुदीराम बोस का जन्म 3 दिसंबर 1889 को हुआ था डॉक्टर शबाना यास्मीन खान ने बताया मजहब नवी कक्षा की पढ़ाई के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था। इस वीर क्रांतिकारी खुदीराम बसी को शत-शत नमन, इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। राकेश मरकाम, बलराम सिंह चौहान, गजेंद्र इंदौरकर, देशराज बरसकर, शेष ऊईके, रमेश बेले, मुन्ना धुर्वे, कमलेश सातपुते, डॉक्टर शबाना, यास्मीन खान, सीमा शुक्ला, नूरजहां खान, रेणुका तिवारी, अर्चना करबेले आदि बड़ी संख्या में महिला सेवा दल उपस्थित थी।