Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

आव्या पब्लिक कॉन्वेंट हाईस्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेला का हुआ आयोजन

By News Desk Nov 30, 2024
Spread the love

यह बच्चे आगे चल कर राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे : दिनेश दुबे

ऐसे आयोजन समय-समय पर होना चाहिए, इससे बच्चों में रचनात्मक विकास होता है : बीआरसी चौधरी

अतुल्य भारत चेतना
शैलेष सेन

खुरई। नगर की आव्या पब्लिक कॉन्वेंट हाईस्कूल में बाल-मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विज्ञान के अनुप्रयोगों पर आधारित विभिन्न विज्ञान मॉडल सौर मंडल, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, ग्रीन हाऊस प्रभाव, वायु प्रदूषण एवं नियंत्रण, अम्लीय वर्षा, बाढ़ नियंत्रण, यातायात ट्राफिक बाल मेला में विभिन्न प्रकार व्यंजन का स्टॉल में भेलपुरी, पानीपुरी, चाय, चाट कचौड़ी डोकला आदि के स्टाल लगाए। कार्यक्रम अतिथि बीईओ आरएस शर्मा, बीआरसी लोकमन चौधरी एवं शासकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य दिनेश दूबे, संचालक अमित दूबे, प्राचार्य राजेश तिवारी ने बाल-मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा दिखाई गई प्रतिभा की सराहना की। अतिथियों ने बाल-मेला तथा विज्ञान प्रदर्शनी का आनंद उठाया। बीईओ ने कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यही बच्चे आगे चल कर राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे।

इनकी समझ और कल्पना से भारत देश अवश्य उन्नति करता रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुये विद्यालय की सकारात्मक गतिविधियों की प्रशंसा की। बीआरसी चौधरी ने प्रदर्शनी का लुप्त उठाते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता का विकास होता है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। संचालक अमित दुबे ने बताया कि बच्चों द्वारा आपसी समन्वय से जो वैज्ञानिक प्रदर्शनी लगाई है। यह उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा को प्रदर्शित करता है। आज के समय में विज्ञान को बढ़ावा देना देश के लिए सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text