अतुल्य भारत चेतना
अनिल कुमार गुप्ता
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल( पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जनपद- श्रावस्ती का बहु प्रतीक्षित त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक के रूप में मण्डल कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय एवं चुनाव अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय अध्यक्ष गोण्डा रहे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रान्तीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रान्तीय लेखाकार राजेश कुमार शुक्ला, मण्डलीय महामन्त्री अरुण कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक ओम प्रकाश वर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष यज्ञ राम पाल तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष गुरु नारायन पाठक जी उपस्थित रहे। श्रावस्ती में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राम नरेश यादव 05 मतो से विजई घोषित किए गए , उपाध्यक्ष पद पर सन्तोष कुमार सोनी, महिला उपाध्यक्ष पद पर एकता सिंह, उपाध्यक्ष मु0 शब्बीर खां, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अजीमुद्दीन, उपाध्यक्ष राम छबीले पासवान ,महामन्त्री पद पर मुनव्वर मिर्ज़ा , जिला मंत्री पद पर अशोक कुमार शाक्य, संयुक्त मंत्री पद पर सत्येन्द्र पाल, ताहिर महमूद, राजेश कुमारी पाण्डेय, दिनेश कुमार ,कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार पाठक निर्वाचित हुए, प्रांतीय मुख्य अतिथि की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह के बाद वार्षिक अधिवेशन में नवगठित कार्यकारिणी का मार्गदर्शन ,उद्बोधन एवं आशीर्वचन हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सेवानिवृत शिक्षकों में, गुरु नारायन पाठक, ओमप्रकाश वर्मा , रामदयाल जी, केशरी कुमार शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष यज्ञ रामपाल को सम्मानित किया गया।