Breaking
Sun. Jun 29th, 2025

चलती वाहन में लगी आग, बाल-बाल बचे वाहन सवार

By News Desk Nov 25, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस

बहराइच। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गिरगिट्टी गाँव के निकट रविवार दोपहर दो बजे चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। वाहन जलने के कारण जाम भी लग गया। लखीमपुर खीरी जिले के पलिया से एक परिवार के लोग कार से रविवार को नेपाल जा रहे थे। कार सवार जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा लखीमपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत गिरगिट्टी लोधनपुरवा के पास कार में अचानक आग उठी। चालक ने सूझबूझ दिखाकर वाहन को साइड में किया।इसके बाद सभी वाहन से नीचे कूद गए। कुछ ही देर में कार राख के ढेर में तब्दील हो गई है। सूचना पाकर चौकी जालिमनगर की पुलिस मौके पर पहुँची। कार सवारों का बयान दर्ज किया। मार्ग पर लगे जाम को पुलिस ने हटवाया। वाहन देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text