अतुल्य भारत चेतना
कहकशा खानम
छिंदवाड़ा। अहिंसा के प्रणेता 1008 तीर्थंकर महावीर भगवान के शासन काल में आध्यात्मिक सतपुरूष गुरुदेवश्री कानजी स्वामी के तत्व प्रभावना योग में पौराणिक नगरी हस्तिनापुर में अति सुंदर एवं मनोहारी श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ जिनालय तीर्थधाम चिदायतन का भव्य निर्माण किया गया। जिसका अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 1 से 6 दिसंबर तक आयोजित किया गया है। महोत्सव के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन ने बताया कि मंगल महोत्सव में सम्मिलित होकर जिनशासन की मंगल प्रभावना हेतु धर्म नगरी छिंदवाड़ा सहित सम्पूर्ण मध्य प्रदेश एवं भारत के साथ विश्व से हजारों जिनवाणी तत्वरसिक जिनशासन सेवक हस्तिनापुर पहुँच रहे हैं।

वें वहां 6 दिनों तक आध्यात्म की गंगा, भक्ति की यमुना एवं सिद्धांत की सरस्वती ऐसी पावन त्रिवेणी में स्नान कर आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग जानेंगे। जिसमें शुद्धता की रुचि गर्भकल्याणक के छह मास पूर्व क्रिया 1 दिसंबर को, शुद्धता का श्रद्धान गर्भ कल्याणक 2 दिसंबर को, शुद्धता का उद्गम जन्मकल्याणक 3 दिसंबर को, शुद्धता का आरोहण तपकल्याणक 4 दिसंबर को, शुद्धता की पूर्णता ज्ञानकल्याणक 5 दिसंबर को एवं शुद्धता ही शुद्धता मोक्षकल्याणक महोत्सव 6 दिसंबर को विविध अनुष्ठानों के साथ भक्ति भाव पूर्वक मनाया जायेगा। इस महामहोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी अभिनंदन कुमार शास्त्री खनियाधाना रहेंगे, कुशल निर्देशन पंडित रजनीभाई दोशी हिम्मतनगर एवं मंच संचालन पंडित संजयकुमार शास्त्री जेबर कोटा द्वारा किया जावेगा। जिनके साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विद्वानों के श्रीमुख से मां जिनवाणी का रसास्वादन करने का सौभाग्य महोत्सव में पधारे सभी भव्य जीवों को प्राप्त होगा। श्री जैन ने बताया कि मंगल महोत्सव को यादगार एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए महोत्सव समिति का गठन किया गया, जिसके परम संरक्षक हमुखभाई बोरा सोनगढ़, अनंत भाई ए. सेठ मुंबई, संरक्षक बसंतभाई दोशी मुंबई, अध्यक्ष अजीतप्रसाद जैन दिल्ली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक बड़जात्या इंदौर, जंबू प्रसाद जैन गाजियाबाद, उपाध्यक्ष जीवेंद्र जैन गाजियाबाद, रमेश भंडारी बैंगलोर, महिपाल गायक बांसवाड़ा, अजीत जैन नवरंगपुरा, जवाहर लाल जैन सिकंदराबाद, महासचिव नवनीत जैन मेरठ, सचिव पारस पारेख पूना, स्वनिल जैन अलीगढ़, कोषाध्यक्ष अनिल जैन बुलंदशहर, स्वागताध्यक्ष प्रदीप चौधरी किशनगढ़, अजित जैन बड़ोदरा, सह स्वागताध्यक्ष सुशील बजाज मुन्ना भाई कलकत्ता के साथ सलाहकार के रूप में विजय लुहाड़िया हासरथ, सुशील सेठी दिल्ली एवं आई. एस. मुंबई रहेंगे, जिनके समर्पण एवं सेवा भाव से महामहोत्सव मंगलमय वातावरण में संपन्न होगा।