Breaking
Mon. Jul 28th, 2025

यमुना पूजन कर ब्रज चौरासी कोस यात्रा का शुभारंभ

By News Desk Nov 19, 2024
Spread the love

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा से मिलती है मनुष्य को मुक्ति: लाड़िली शरण महाराज

अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर

वृन्दावन। धर्म नगरी वृन्दावन धाम में गोविन्द घाट स्थित अखिल भारतीय श्रीपंच राधावल्लभीय निर्मोही अखाड़ा बड़ा रासमण्डल के श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज के पावन सानिध्य में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बड़ा रासमण्डल से गोविन्द घाट तक निकली, शोभायात्रा में राधावल्लभ लाल के चित्रपट को डोला में सवार करके राधावल्लभ नामधुनी के मध्य भक्तों ने नृत्य किया। गोविन्द घाट पर यमुना पूजन कर चुनरी मनोरथ कर ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा का संकल्प लिया।

बड़ा रासमण्डल के श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज ने बताया कि परंपरागत यमुना पूजन एवं चुनरी मनोरथ के साथ अष्ट दिवसीय ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा का शुभारंभ किया गया है, यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्तजन आए हुए हैं। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करने से मनुष्य को चौरासी लाख योनियों से मुक्ति मिलती है और जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं एवं भगवान राधा-कृष्ण की कृपा भी भक्तों पर बनी रहती है। ब्रज चौरासी कोस यात्रा के माध्यम से भगवान राधा-कृष्ण की लीला भूमि के दर्शन भक्तजन कर सकेंगे। यमुना पूजन में इस मौके पर श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज, महंत सच्चिदानंद महाराज, महंत सुन्दर दास महाराज, महंत दम्पति शरण महाराज, इन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text