अतुल्य भारत चेतना
उमेश शेंडे
बालाघाट। बालाघाट में सिख धर्म के गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 555 वां प्रकाश पर्व शुक्रवार को पूरी आस्था, विश्वास और श्रद्धा के साथ गुरुद्वारा में मनाया गया। सुबह से देर रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हरभजन सिंह गांधी परिवार की ओर से सुबह का विशेष दीवान में 7 बजे से 8 बजे तक भाई साहब भाई गुरप्रीत सिंह जी हजूरी जत्था का शबद-कीर्तन, अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता, 10.30 बजे से 11.30 बजे तक साध संगत जी की ओर शबद कीर्तन आयोजित किया गया।





सुनीतसिंघ खालसा की ओर से शबद कीर्तन, बच्चों का शबद कीर्तन और दोपहर डेढ़ बजे से गुरूदयालसिंघ सौंधी, गुरदीसिंघ सौंधी और अमरिकसिंघ सौंधी परिवार की ओर से लंगर की सेवा की गई। वहीं शाम को आरती और फूलों की वर्षा के बाद अरदास और आतिशबाजी की जाएगी।