Breaking
Sun. Jun 8th, 2025

2 दिसम्बर से धान खरीदी होगी प्रारम्भ, पिछली बार से 13214 अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

By News Desk Nov 16, 2024
Spread the love

धान कॉमन 2300 रुपये तो धान-ए ग्रेड 2320 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी

कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों के लिए की उपार्जन समिति की बैठक

अतुल्य भारत चेतना
उमेश शेंडे

बालाघाट। भारत शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंर्तगत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति जारी कर दी गई है। अब जिले में धान खरीदी का कार्य 2 दिसम्बर से प्रारम्भ हो जाएगा। शासन द्वारा धान खरीदी के लिए समर्थन मूल्य धान कॉमन 2300 रुपये तथा धान-ए-ग्रेड 2320 रुपये प्रति क्विंटल उपार्जित की जाएगी। धान खरीदी 2 दिसम्बर से 20 जनवरी तक सोमवार से शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक कार्य सम्पादित होगा। कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को जिला स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक में शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति के अनुसार खरीदी व परिवहन जैसे बिंदुओं पर सम्बधित विभागों के साथ चर्चा की। उन्होंने सम्बधित विभागों से अब नीति के अनुसार उपार्जन केंद्र निर्धारण और परिवहन तथा भंडारण के लिए गोदामों के अभिग्रहण प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने गत वर्ष खरीदी में जिन बिंदुओं पर समस्या हुई थी। उनको लेकर सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए है। साथ ही नीति के अनुसार परिवहन के प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ज्योति बघेल, जिला विपणन अधिकारी  विवेक तिवारी, केंद्रीय बैंक सीईओ आरसी पटले, कृषि उपसंचालक राजेश खोब्रागड़े व सम्बधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

1 लाख 30 हजार किसानों से अनुमानित 6 लाख 25 हजार एमटी धान खरीदी के लिए योजना बनी

गत वर्ष 1 लाख 8 हजार 154 किसानों से 5 लाख 85 हजार मेट्रिक टन धान खरीदा गया था। जबकि पंजीयन 117596 किसानों  ने पंजीयन कराया था। जिला विपणन अधिकारी  विवेक तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 1 लाख 30 हजार 810 किसानों ने धान उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। इस वर्ष 13214 अधिक किसानों का पंजीयन और रकबा  बढ़ने से 6 लाख 25 हजार मैट्रिक टन तक धान खरीदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गत वर्ष 189 केंद्रों पर खरीदी की गई थी। जिसमें 26 केंद्र गोदाम स्तरीय बनाएं गए थे। खाद्य आपूर्ति अधिकारी  ज्योति बघेल ने बताया कि 1 लाख 30 हजार 810 किसानों के पंजीयन के आधार पर 176420 हेक्टेयर कुल धान का रकबा है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text