Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

संगठन पर्व की तैयारियों को लेकर नटेरन मंडल की कार्यशाला हुई संपन्न

By News Desk Nov 15, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
हाकम सिंह रघुवंशी

नटेरन/विदिशा। भाजपा मंडल नटेरन के संगठन पर्व 2024 की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल नटेरन की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री एवं नटेरन मंडल के संगठन पर्व के प्रभारी चंद्रशेखर दुबे का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। मंडल अध्यक्ष सचिन तिवारी ने मुख्य वक्ता सहित मचाशीन सभी अतिथियों का हार gg फूल माला से स्वागत किया कार्यशाला के दौरान, भाजपा संगठन के मंडल चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यशाला का आयोजन करने के निर्देश दिए। इसमें सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यशाला के लिए शक्ति केंद्र संगठन कार्यशाला सहयोगियों की नियुक्ति की गई। आगामी दो से तीन दिन में शमशाबाद मंडल के समस्त शक्ति केंद्रों में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। मंडल के समस्त बूथों पर स्थानीय समिति या मतदान केंद्र समितियों का चयन किया जायेगा। वहीं चुनाव प्रभारी ने बताया कि सभी शक्ति केंद्रों की बैठकों में स्थानीय कार्यकर्ताओं को आमंत्रित जरूर किया जाए। स्थानीय नेता व जनप्रतिनिधियों के समक्ष सर्व सम्मति बनाकर बूथ समितियों का निर्वाचन सम्पन्न कराया। कार्यशाला का संचालन कार्यालय मंत्री संजीव रघुवंशी द्वारा किया गया है
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता पंडित लक्ष्मी नारायण तिवारी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशपाल रघुवंशी जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी योगेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव बहादुर सिंह दांगी,कल्याण सिंह रघुवंशी वीर सिंह रघुवंशी भागीरथ सिंह रघुवंशी दातार सिंह राजपूत राजेश धाकड़ संजय चोकसे कमल सिंह धाकड़ संग्राम सिंह निरंजन सिंह अरुण रघुवंशी भाजयुमो अध्यक्ष संजय रघुवंशी कमलेश मालवीय जगमोहन सिंह राजपूत हनीफ खान।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text