अतुल्य भारत चेतना
शैलेश सेन
रहली। नगर के वार्ड -13 में 06 नवंबर से 12 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी। कथा व्यास महंत बाल कृष्णदास जी महाराज नवेली कुंज पीठाधीश्वर वृंदावन के मुखारविंद से संपन्न होगी। कथा का आयोजन नायक परिवार एवं स्व ईश्वर नायक मित्र मंडल के सहयोग से आयोजित की जा रही हैं।मुख्य यजमान ओंकार नायक ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से कथा में सम्मिलित होने की अपील की है।