रथ डीजे घोड़े के साथ निकली कलश यात्रा, कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ जामताली क्षेत्र
जामताली में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का किया गया भव्य आयोजन
अतुल्य भारत चेतना
पीयूष सिंह
प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली पंडितान गांव निवासी लक्ष्मीकांत मिश्र उर्फ सभाजीत मिश्र के आवास पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा कथा स्थल से बुधवार की दोपहर सिरों पर सजे आस्था के कलश, पीला वस्त्र धारण किए नर नारी, और मुख से मंगल गीत गाते हुए नंगे पांव जब निकले तो भक्ति भावना हिलोरे लेने लगी। और डीजे के धुन पर नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते भक्ति गीतों के बीच जब भव्य कलश यात्रा जामताली बाजार पहुंची तो नर नारी सभी कलश यात्रा में शामिल होकर कलश यात्रा को यादगार बना दिया। कलश यात्रा में भक्तगण नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते कमलेश्वर नाथ धाम रामघाट जामताली पहुंचे वहां पर सई नदी का पवित्र जल कलश में लिए और विधिवत कलश पूजन अर्चन के बाद कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची जहां पर भक्ति गीतों से वातावरण भक्ति मय हो गया।

यहां पर 24 अक्टूबर बृहस्पतिवार से सायं 3:00 से कथा व्यास पंडित मुकेश शास्त्री श्री धाम वृंदावन द्वारा संगीतमयी मनोहारी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जाएगी। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से मुख्य यजमान लक्ष्मीकांत मिश्र उर्फ सभाजीत मिश्र, शशिकांत मिश्र उर्फ इंद्रजीत मिश्र, चंद्रकांत मिश्र, कुल गुरु पं.बृजभूषण पांडेय, राजेश्वर प्रसाद दुबे, कमलेश दुबे, सुरेंद्र दुबे, श्री चंद दुबे, विकास मिश्र, विपिन मिश्र, विवेक मिश्र,रामानंद ओझा, प्रेम कुमार ओझा, प्रेम जी मिश्र, अशोक दुबे, विजय दुबे, दिनेश मिश्र, लल्लू मिश्र, राकेश दत्त मिश्र, सुधाकर दत्त मिश्र, गिरिजा देवी मिश्र, कुसुम देवी मिश्र नर नारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।