अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल
कटघोरा/कोरबा। 13 अक्टूबर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के सभी मोहल्ले के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन किया गया। तहसील भाटा दुर्गा प्रतिमा, नवागांव दुर्गा प्रतिमा, मध्य नगरी दुर्गा प्रतिमा, गायत्री मंदिर दुर्गा प्रतिमा, पुरानी बस्ती दुर्गा मंदिर दुर्गा प्रतिमा, पुरानी बस्ती चांदनी चौक दुर्गा प्रतिमा, आदर्श दुर्गा प्रतिमा एवम मोहलाईन भाटा दुर्गा प्रतिमा लक्ष्मी चाल के पीछे (कुल 9 स्थानों के) को डी जे बाजे, गाजे, फटाके एवं नर्तकी दल नाचते हुए विसर्जन के लिए राधा सागर तालाब के बगल से लगे डांगर तालाब में ले जाया जा रहा है ।

नवा गांव दुर्गा समिति की ओर से 45 लड़कियों का नर्तकी दल प्रमुख आकषर्क का केंद्र रहा।
विसर्जन के समय लडको को अपेक्षा अधिक महिलाएं डीजे में नाच रही है। सभी चौक चौराहों में पुलिस की तगड़ी व्यवस्था किया गया है तथा आने जाने वाले वाहनों के लिए वन साइड मार्ग को खुला छोड़ दिया गया है। जबकि वन साइड मार्ग में दुर्गा विसर्जन करने वालो की भीड़ रही।