Breaking
Mon. Jul 28th, 2025

रिश्वत देने के बजाये उसकी करें शिकायत: एस डी एम संजय कुमार

By News Desk Oct 6, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस

बहराइच। तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम खड़िया में प्रशासन की चौपाल द हेल्पिंग संस्था के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम मिहीपुरवा संजय कुमार मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा कि, अगर तहसील से सम्बंधित कार्यो के लिए रिश्वत मांगता है, तो उसकी शिकायत हमसे करें। हम उसके खिलाफ कार्यवाही करेगें। प्रशासन की चौपाल कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की समूह की महिलाओं को प्रशासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करना और और प्रशासन से जोड़ना है। संस्था के संस्थापक साश्वत राज ने बताया कि प्रशासन की चौपाल कार्यक्रम का उदेश्य गांव के समूह की महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देना, प्रशासन से जोड़ना एवं जागरूक करना है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक मीणा के निर्देशन में संस्था कार्य कर रही है। कार्यक्रम में गांव की दर्जनों महिलाओं उपस्थित रहीं।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text