Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

अज्ञात महिला का झाड़ियों में मिला शव

अतुल्य भारत चेतना
रईस


बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र में एक महिला की मिली लाश है। महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का सीओ ने निरीक्षण किया है। दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन चक गांव के निकट मुर्गी फार्म स्थित है। मुर्गी फार्म के निकट शनिवार दोपहर में एक अज्ञात महिला का शव झाड़ियों में लोगों ने पड़ा देखा। जिस पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दरगाह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में सीओ सिटी रमेश कुमार पांडेय भी पहुंचे। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के लोगों से शिनाख्त करवाई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। लोगों ने बताया कि महिला एक झाड़फूंक करने वाले बाबा के पास दिखी थी। बाबा भी क्षेत्र में किराए के मकान लेकर रहते थे। लोग महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। बाबा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के मध्य है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जिले के अन्य थानों को फोटो भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को मर्च्यूरी में रखवा दिया गया है।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text