Breaking
Mon. Jul 28th, 2025

बालाघाट जिले में नवरात्र के अवसर पर मंदिरों और पंडालों को आकर्षक रूप से रंगबिरंगें फूलों और रोशनी से सजाया गया

By News Desk Oct 4, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
उमेश शेंडे

बालाघाट। गुरुवार से नवरात्र पर्व की शुरुआत हो चुकी है। बालाघाट जिले में पर्व के अवसर पर मंदिरों और पंडालों को आकर्षक रूप से रंगबिरंगें फूलों और रोशनी से सजाया गया है। वहीं मंदिरों में शाम को मनोकामना कलश प्रज्वलित किए जाएंगे।

एसडीएम गोपाल सोनी ने बताया कि शहर में इस वर्ष करीब 80 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की जाएगी। शहर के अलावा गांव-गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की जाने वाली मां की मनोहारी प्रतिमाओं को भक्त, मूर्तिकारों के यहां से ले जा रहे है। पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह ने जिले की जनता से शांतिपूर्ण तरीके से नवरात्र पर्व मनाने की अपील की है।नवरात्रि में नौ दिनों तक, भक्त मां के अलग-अलग स्वरूप की पूजा-अर्चना, आराधना और उपासना करते हैं और मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते है। मान्यता हैं कि शारदीय नवरात्रि, धर्म की अधर्म पर और सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार इन्हीं 9 दिनों में मां दुर्गा धरती पर आती है। उनके आने की खुशी में दुर्गा उत्सव पर्व, देशभर में पूरी आस्था, श्रद्वा, विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्र में मंदिरों और घरों में ज्वारे भी रखे जाते है। मंदिरों में प्रज्वलित होंगे ज्योति कलश, मां कालीपाठ मंदिर, हनुमान चौक दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, त्रिपुर सुंदरी मंदिर, गायत्री मंदिर, देवी तालाब के पास दुर्गा मंदिर, मां ज्वाला देवी, लांजी के लंजकाई मंदिर, किरनापुर के किरनाई मंदिर सहित जिले के देवी मंदिरों और घरों में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह ने जिले की जनता से आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने, डीजे और लाऊड स्पीकर के निर्धारित नियमों का पालन करें। त्योहार को लेकर यातायात प्लान जारी किया जाएगा।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text