Breaking
Tue. Jul 29th, 2025

ठाकुर सुंदर सिंह सोम, एंव सुरेश धीमान बने संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक

By News Desk Sep 28, 2024
Spread the love

शामली जिलाध्यक्ष बने मेहरबान अली कैरानवी, तो वहीं मेहराब खान बने मुज़फ्फरनगर जिला उपाध्यक्ष

अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता

मुज़फ्फरनगर। देश मे तेजी के साथ पत्रकारों के हक अधिकारों की आवाज़ बुलंद करते हुए निस्वार्थ भाव से पत्रकार जगत के हित मे कार्य करने वाले संयुक्त पत्रकार महासभा संगठन का परिवार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है जिसमे गुरुवार को संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र हम सबका दर्पण समाचार पत्र के मुख्य संपादक सुरेश चंद्र धीमान एवं राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र चौक की आवाज़ के मुख्य संपादक ठाकुर सुंदर सिंह सोंम का संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश प्रभारी अब्दुल आहद चौधरी एंव मुज़फ्फरनगर जिलाध्यक्ष मोहित कल्याणी ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण करते हुए सभी का भव्य स्वागत किया, एंव मनोनयन पत्र सौपे गए।

वंही शामली जनपद से वरिष्ठ पत्रकार मेहरबान अली कैरानवी को शामली जनपद के जिला अध्यक्ष के रूप में कमान सौंप गई तो वहीं जनपद मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के रूप में मेहराब खान को जोड़ा गया, इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने संयुक्त पत्रकार महासभा संगठन परिवार का आभार व्यक्त किया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text