Breaking
Sun. Jul 27th, 2025

गणपति बप्पा मोरिया के गगनभेदी उदघोषों के साथ भक्तों ने गजानन महाराज को दी विदाई

By News Desk Sep 19, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
सागर कुमार

भरथना। गणपति बप्पा मोरिया…के गगनभेदी उदघोषों के साथ भक्तो ने अश्रुपूरित नेत्रों से श्रीगणेश गजानन महाराज को विदाई दी, अलग अलग जगहों से निकली विसर्जन यात्राओं में श्रीगणेश आदि देव प्रतिमाओं पर श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाकर अगले बरस आने की मनोकामनाएं कर आस्था जताई, अबीर-गुलाल भी उड़ाए। विसर्जन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत श्रीगणेश महाराज आदि देव प्रतिमाएं भक्ति भाव से प्रवाहित की गई।


कस्बा के दान सहाय मंदिर में श्रीगणेश महोत्सव युवा समिति द्वारा श्रीगणेश महोत्सव आयोजन के विसर्जन दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से श्रीगणेश महाराज आदि देवो की विशाल प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्रॉली आदि वाहनों पर लाकर विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तो ने देव प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पण कर आस्था जताई,युवा श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल भी उड़ाया। बाद में सभी प्रतिमाओं का बिधूना रोड़ स्थित बाहरपुर नहर पुल पर ले जाकर अश्रुपूरित नेत्रों से पानी मे प्रवाहित किया गया। 
इस दौरान समिति महामंत्री सूरज कुमार,उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल, श्यामजी पोरवाल, सभासद पम्मी यादव, गोरे वर्मा, सीटू गुप्ता, पवन यादव, बल्लू सविता, रितिक पोरवाल, रामजी तोमर, अतुल अग्रवाल, गौरव सविता व गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text