Breaking
Mon. Jul 28th, 2025

डूसू अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन किया ऐतिहासिक कार्य

By News Desk Sep 18, 2024
Spread the love

नार्थ कैंपस में संविधान निर्माता की मूर्ति का किया अनावरण

अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर

नई दिल्ली। सोमवार के दिन दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष तुषार डेढा ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन एक ऐसा ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। दरअसल डूसू अध्यक्ष तुषार डेढा ने नार्थ कैंपस में छात्र संघ कार्यालय के बाहर संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण कर प्रांगण में पौधारोपण भी किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण के दौरान डिप्टी चेयरपर्सन एमसीडी नार्थ जोन व निगम पार्षद मलका गंज रेखा अमरनाथ भी मौजूद रहीं, जिनके अथक प्रयासों से यह मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम सफल हो सका।
इस अवसर पर डूसू अध्यक्ष तुषार डेढा ने फोन पर हुई दिनेश सिंह तरकर पत्रकार से बातचीत में कहा कि, बाबा साहेब करोड़ों भारत के लोगों के आदर्श और प्रेरणा स्त्रोत हैं। संविधान निर्माता के रूप में उन्होंने शोषित-वंचित वर्ग को उनका अधिकार दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। आज हमने उनकी मूर्ति स्थापित कर के यह संदेश देने का प्रयास किया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के हर छात्र तक बाबा साहेब के विचार पहुँच सके। मूर्ति अनावरण के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्तागण मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने “बाबा साहेब अमर रहें!” के नारे लगाये।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text