Breaking
Sun. Jul 27th, 2025

तहसील दुर्गा उत्सव समिति की बैठक हुई संपन्न

By News Desk Sep 10, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल

कटघोरा/कोरबा। दिनांक 10 सितंबर की रात्रि 8:00 बजे तहसील दुर्गा उत्सव समिति का बैठक संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा अर्चना नियम अनुसार विधी विधान से की जाएगी एवं शासन के नियमों का भी पूरी तरह पालन भी किया जाएगा। रात के 10बजे के बाद डी जे लाउड स्पीकर नही बजाया जायेगा एवम रात्रि 10 बजे के पूर्व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की नियम का पालन भी किया जाएगा।
तहसील समिति के संरक्षक के रूप में पवन दास एवं संतोष साहू को नियुक्त किया गया है ।बैठक में प्रमुख रूप से शिवशंकर जायसवाल, आभास गोस्वामी, कामता राजवाड़े, कमलेश मराठा, दीपक यादव, रामविशाल डिक्सेना, रामाधार कुंडे, विनोद भट्ट, प्रहलाद जायसवाल,
विनोद जायसवाल, आकाश यादव, राजू देवांगन, अंकित देवांगन, विनय वैष्णव एवम अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मूर्ति व्यवस्था – रामविशाल डिक्सेना, प्रसाद व्यवस्था – कामता राजवाड़े, मीठा व्यवस्था – शिवशंकर जायसवाल, फल व्यवस्था – अरुण जोशी, पूजा व्यवस्था कमलेश मराठा जी करेंगे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text