यादव समाज समाज सेवा की रीढ़ है शिक्षा से होगा सर्वांगीण विकास: द्वारिकाधीश यादव
अतुल्य भारत चेतना
पतित यादव
तेंदुकोना/बागबाहरा। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066 का जन्माष्टमी महोत्सव, सम्मान समारोह, स्थापना दिवस कार्यक्रम मंडी प्रांगण तेंदुकोना में धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना के साथ हुआ भगवान श्री कृष्ण जी की झांकी कलश यात्रा राउत नाचा के साथ भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल में पहुंचे

कार्यक्रम में शामिल होने आए अतिथियो का भव्य स्वागत किया गया खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव जी ने अपनी उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज की कुंजी है कोई भी समाज बगैर शिक्षा के विकास नहीं कर सकता भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन चरित्र बहुत ही प्रेरणादायक है विषम परिस्थितियों में भी भगवान श्री कृष्णा हमेशा मुस्कुराते रहे प्रकृति प्रेम दूध दही घी के उपयोग के लिए मानव जाति को प्रेरित किया ग्वाल बाल के साथ गोवर्धन पर्वत को उठाकर इंद्र के घमंड को तोड़ा और एकता का संदेश दिया भगवान श्री कृष्ण के द्वारा दिया गया गीता का संदेश और और उनके जीवन चरित्र को आज कथा भागवत के माध्यम से पूरे देश में विदेश में भी बताया और सुनाया जाता है समाज को संगठन एवं जुट करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066 के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव जी ने कहा कि आज के ही दिन 31 अगस्त 1998 को 26 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का स्थापना हमारे पूर्वजों द्वारा किया गया था छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज सबसे बड़ा पंजीकृत संगठन है जिसके 20 जिला के 100 ब्लॉक में तीन लाख से भी अधिक प्राथमिक सदस्य हैं 15000 से भी अधिक आजीवन सदस्य हैं जहां एक रीति एक नीति के साथ पूरे प्रदेश में संचालन होता है संस्थापक सदस्यों को याद करते हुए उनके बताएं मार्गों पर चलने का संकल्प लिया कार्यक्रम में मा.जगनीक यादव जी प्रदेश अध्यक्ष ,भगत सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष राजू यादव राजनीतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा संतोष यादव महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ,राहुल चंद्रकार महासमुंद,जनपद सदस्य श्रीमती खिलेश्वरी साहू सरपंच श्रीमती देवतीन दीवान रायगढ़ जिला अध्यक्ष पंचराम यादव ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में यादव समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारी का सम्मान किया गया


10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम के आयोजक जिला अध्यक्ष प्रीतम यादव जी ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा यह भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम समाज उत्थान के लिए किया जाएगा संगठन एवं जिला स्तर के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया इस अवसर पर परिक्षेत्र अध्यक्ष थानावर यादव सोहन लाल यादव सोनऊ राम यादव खिर यादव यादव चरण यादव ,पारस यादव ,बेदराम यादव, पतिराम यादव, रामरतन यादव, चेकलाल यादव ,जिला पदाधिकारी मनोज यादव, धनेश यादव ,दिलीप यादव ,नंदलाल यादव , नन्द लाल यादव,राहुल यादव,सालिकराम यादव,नंद कुमार यादव,मोहन यादव,लालाराम यादव, खिलावन यादव ,छगन यादव,भारत यादव,हेमन्त यादव,जनक राम यादव,डूमन यादव ,मोती राम यादव, योगेश यादव (शिक्षक) ,श्रवण -दुर्गा यादव शिक्षक, योगेश्वर यादव शिक्षक, चेतन यादव कम्प्यूटर ऑपरेट, लखन यादव क्लर्क ,यशवंत यादव हास्टल अधिछक ,कविता रानी यादव पुलिस, कमल किशोर यादव रेलवे पुलिस, लुकेश यादव पटवारी साहब,माधुरी यादव नर्स,भागीरथी महाराज, भरोसा यादव ,बेदराम यादव, दिनेश यादव ,कामता प्रशाद यादव जल संसाधन विभाग ,सतीश यादव बागबाहरा,हेमलाल यादव,सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे देवराज यादव एवं आलोक यादव तेन्दुकोना के समस्त यादव बंधुओ का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन भेखराम यादव एवं खेमराज यादव द्वारा किया गया।