अतुल्य भारत चेतना
अमित त्रिपाठी
बाबागंज/बहराइच। सावन के पावन महीने के अवसर पर बुधवार कों कांवरियों का जत्था बाबागंज होते हुए माँ बागेश्वरी मंदिर में जल चढ़ाने के लिए रवाना हुआ। क़स्बा बाबागंज जत्था पहुंचते ही स्थानीय समाजसेवियों द्वारा जगह -जगह भव्य स्वागत किया गया।गायघाट से जल भरकर हजारों की तादाद में आए हुए कांवरियों का सशस्त्र सीमा बल कैम्प के पास स्वागत किया गया। बाबागंज रामनगर मोड़ तिराहे पर ग्राम प्रधान सोरहिया फौजदार वर्मा द्वारा फूल-माला से कांवरियों का भव्य स्वागत किया एवं जलपान करने के पश्चात् नेपाल स्थित माँ बागेश्वरी देवी मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान भक्ति से ओतप्रोत श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा किया। रवानगी से पूर्व ढोल- नगाड़े, डीजे के धुन पर जमकर थिरकने के साथ उद्घोष हुआ। पूरा वातावरण शिवमय हो गया।इस मौके पर अवधेश वर्मा,अरविन्द वर्मा, वैभव सिंह विशेन, विनोद गिरि, मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, संदीप त्रिपाठी,राजकुमार शर्मा, अशोक पाठक, संतोष मिश्रा,पंकज मिश्रा, रवि, आलोक, विपुल, सरवन, कमलेश, रामबरन, विष्णु, अविनाश, अमन सहितसकड़ो भक्त वा कोतवाल रुपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह,चौकी इंचार्ज राम गोविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।