Breaking
Tue. Jun 17th, 2025

विद्युत व्यवस्था बदहाल अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

By News Desk Aug 4, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
निर्मल मिश्र

कूरेभार,सुलतानपुर। कूरेभार क्षेत्र के दखिनवारा ग्राम पंचायत में सौ घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। जिससे अंधेरे में रहने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं। दो महीने के अंदर दो बार ट्रांसफॉर्मर बदला जा चुका है, जब कि,ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। लेकिन ग्रामीणों की बार बार शिकायत के बावजूद जेई साहब इस समस्या से अंजान नजर आ रहे हैं।ग्रामीणों के बार बार फोन करने पर फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते। जब कि,सरकार का आदेश है कि, 24 घंटे के अंदर बिजली की समस्या बहाल होनी चाहिए। मगर विद्युत विभाग के अधिकार कर्मचारी सरकारी आदेश को धता बताते हुए अपनी मनमानी पर तुले हुए हैं।जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने की शिकायत लिखित रूप से कई बार विभाग से की है। लेकिन संबंधित जेई के ऊपर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस बावत जब जेई सुरेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा जल्द ही इस समस्या से गांव वासियों को निजात दिलाई जाएगी।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text