

अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर
पीडीए के फॉर्मूला पर चल रही है समाजवादी पार्टी : वीरेन्द्र यादव
मथुरा। लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ मिशन 2027 आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। आगामी चुनावों की रणनीति बनाना समाजवादी पार्टी ने शुरू कर दिया है, हाल के ही दिनों में समाजवादी पार्टी ने कान्हा की नगरी मथुरा की कमान वीरेन्द्र सिंह यादव को सौंप दी है। वीरेन्द्र यादव ने मथुरा की कमान संभालते ही समाजवादी पार्टी के नए व पुराने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। गुरूवार के दिन समाजवादी पार्टी मथुरा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव ने मथुरा के स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें काफी अधिक संख्या में जनपद के पत्रकारों ने बढ-चढ़कर भाग लिया। प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के फॉर्मूले के तहत सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और मथुरा जनपद की बंजर भूमि में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में साइकिल चलाकर निश्चित ही मथुरा में नया इतिहास रचेगी।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव ने प्रेस वार्ता के साथ-साथ समाजवादी नेताओं में भी जमकर जोश भरा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीडीए के नायक के रूप में दलित-पिछड़े, अल्पसंख्यक गरीब-मजदूर, किसान-नौजवानों के कार्य कर रहे हैं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है और उनके हाथों को मजबूत करने के लिए जनता-जनार्दन 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर नया इतिहास रचेगी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरीके से आज देश में किसान आत्महत्या कर रहा है नौजवान बेरोजगार घूम रहा है तथा भारतीय जनता पार्टी लगातार संविधान पर कुठाराघात कर रही है और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए हुए संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रही है। समाजवादी पार्टी, बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है तथा भारतीय जनता पार्टी के षड्यंत्र को आम जनता तक पहुंचाकर इनको बेनकाब करने का कार्य करेगी तथा समाजवादी पार्टी मथुरा में संगठन को प्रत्येक बूथ स्तर भी मजबूत करेगी। जिस तरीके से समाजवादी पार्टी अयोध्या जीती है, ठीक वैसे ही इस बार मथुरा को जीतकर समाजवादी पार्टी जनपद में नया इतिहास रचेगी।
साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या हुई हमारी है, अबकी बार मथुरा काशी की बारी है। जनपद मथुरा में समाजवादी पार्टी सदैव दलित, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, गरीब, मजदूर, छात्र, व्यापारी, किसान की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी। साथ ही समाजवादी पार्टी मथुरा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि किसान, नौजवान, गरीब, अल्पसंख्यकों से अनुरोध है कि जब भी किसी को कोई भी समस्या होगी तो समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी मिलेगी। साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव ने मथुरा की बंजर भूमि में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में साइकिल चलाने की बात भी कही है।