



अतुल्य भारत चेतना
राजेश कुमार हाडिया
पावटा। स्थानीय कस्बा में गंगोत्री से 800 व हरिद्वार से 500 किलोमीटर पैदल कावड़ लाए यात्रा दल का पावटा में नहर रोड़ स्थित पुराना पेट्रोल पंप के पास शक्ति कावड़ सेवा शिविर में भूतनाथ मन्दिर महंत जयराम दास त्यागी के सान्निध्य में पुष्प वर्षा व माला पहनाकर एवं प्रतिक चिंह भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दल में मामराज भंडारी, गंगाधर मीणा, मालीराम बाडिगर, विनोद सेन, राजू सैनी, सुरेंद्र ओला, रवि स्वामी, ईश्वर यादव, राजू सैन, धीरज सारण, राकेश सैनी, धीरज सैनी आदि शामिल रहे। कमेटी सदस्य दिनेश शर्मा ने बताया कि जनकल्याण के लिए महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर भोलेनाथ के मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इससे पूर्व हरियाणा से आये कलाकारों ने शिव पार्वती कि अलौकिंत झांकी संजाई व नृत्य करते हुए कावड़ दल के साथ डीजे द्वारा मुख्य मार्गों से होकर सुभाष चौक होते हुए घंटाघर के सामने से जोहडा धाम स्थित भूतनाथ मन्दिर पहुंचे। जहां भगवान भोलेनाथ का मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान पावटा प्रधान प्रतिनिधि जगन चौधरी, भाजपा नेता कन्हैया लाल मीणा, संवाददाता ओमप्रकाश शर्मा, गोपाल अग्रवाल, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, सुरेश शर्मा, रामावतार शर्मा, जमन राठी, कुनाल बारी, छाजूराम यादव, अशोक मीणा, नरेश सैनी, धोलाराम बाज्या, सुरेश राठी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।